वहीं आरोपी राजेश फरार हो गया था। उसे अदालत ने दिसंबर 2000 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी पर वर्ष 2012 को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके बावजूद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। अब एसटीएम की टीम ने आरोपी राजेश को कन्नौज से काबू किया है। पुलिस मामले में आरोपी राजेश कुमारी को पहले ही काबू कर जेल भेज चुकी है। बताया गया है कि महिला फिलहाल जमानत पर है।
वारदात के बाद गुजरात भाग गया था आरोपी
एसटीएफ की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी राजेश कुमार गुजरात भाग गया था। आरोपी ने गुजरात में रहकर मजदूरी करने के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की। अब एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह अपने घर आने वाला है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया गया।
हत्या के मामले में वर्ष 2000 से फरार चल रहे आरोपी राजेश उर्फ नान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिससे मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें। -सतीश देशवाल, प्रभारी एसटीएफ, सोनीपत।