सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद बेटे को एक मां हेरोइन देने के लिए पहुंची। जेल मुलाजिमों ने तुरंत हरकत में आते हुए महिला को काबू कर लिया।
जेल प्रशासन ने उक्त महिला को थाना सिटी पुलिस के सुपुर्द किया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिटी के एएसआई मेजर सिंह अनुसार जेल सुपरिंटेंडेंट ने लिखित शिकायत में कहा कि सोमवार सांय हवालाती रघबीर सिंह निवासी गांव तलवंडी नेपालां की मां जसवीर कौर उससे मुलाकात करने पहुंची।
मुलाकात से पहले तलाशी पोस्ट पर जब मेटर्न रुपिंद्र कौर ने उसकी तलाशी ली गई तो उससे करीब 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुआ।
एएसआई ने बताया कि जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर जसवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।