फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी में लगी आग, मां-बेटा जिंदा जले

Sat, 26 Jul 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गढ़ी कोटाहा मौजा में एक किसान के खेत में बनी झुग्गी में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे उसमें रहने वाले मां बेटा जल गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गांव फरीदपुर जिला बरेली निवासी मुन्ना पुत्र नजीर अहमद गांव गढ़ी कोटाहा के दर्शन सिंह के खेत में सब्जी उगाने का कार्य करता था और अपने परिवार सहित वहीं बनी झुग्गी में रहता था।
विज्ञापन


मुन्ना ने बताया कि रात के समय अचानक उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि झोंपडी मे पिछली साइड आग लगी हुई है उसने वहां सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को शोर मचा कर उठाया, लेकिन जब उसने बाहर आ कर देखा तो उसकी बड़ी लड़की शायरा बानों व बड़ा लड़का नूर हसन तो बाहर थे, लेकिन पत्नी जैतून व छोटा बेटा सहाय हसन उर्फ साहिल उम्र 5 वर्ष आग की चपेट में आने से जिंदा जल चुके थे।

थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। शिकायतकर्ता ने बिजली के शार्ट सर्किट से हादसा हुआ बताया है। फिर भी फोरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल की जांच करवाई गई है और आग लगने के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें