फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर ले जा रहा था युवक, जांबाज मां ने दौड़कर दबोचा, लोगों ने आरोपी को पीटा

Sun, 28 Jul 2019 07:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना के साहनेवाल के भट्ठा बीड़ में मां-बाप से कुछ दूरी पर खेल रही छह साल की बच्ची को अगवा कर लिया। जब बच्ची की मां ने आरोपी को बच्ची ले जाते हुए देखा तो वह तुरंत शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ी। आरोपी भी मां को देख भागा लेकिन आरोपी को वहां काबू कर लिया गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की और बाद में पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर निवासी संदीप की शिकायत पर मध्यप्रदेश के रहने वाले जियालाल के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप ने बताया कि साहनेवाल स्थित भट्ठा बीड़ में काम करता है। 

विज्ञापन

उसकी बहन मीनू और जीजा अनुज भी वहीं रहते है। संदीप का कहना है कि उसकी छह साल की भांजी है। शनिवार को वह सभी काम कर रहे थे और वह खुद साथ वाले खेत में धान बीज रहा था। उसकी भांजी कुछ ही दूरी पर खेल रही थी। आरोपी जियालाल वहां पर घूम रहा था। उसने उसकी भांजी को उठाया और लेकर भागने लगा। उसे भागते हुए उसकी बहन मीनू ने देख लिया।  बहन मीनू शोर मचाती हुई उसके पीछे भागी। 

उसका शोर सुनकर वह भी उसके पीछे भागे। आगे जाकर उसकी बहन आरोपी जियालाल को पकड़ लिया और उससे बेटी को पकड़कर गोद में ले लिया। इस बीच वह भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। 

उन्होंने पहले आरोपी की खूब धुनाई की और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना कूमकलां की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी जियालाल से पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें