लुधियाना के साहनेवाल के भट्ठा बीड़ में मां-बाप से कुछ दूरी पर खेल रही छह साल की बच्ची को अगवा कर लिया। जब बच्ची की मां ने आरोपी को बच्ची ले जाते हुए देखा तो वह तुरंत शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ी। आरोपी भी मां को देख भागा लेकिन आरोपी को वहां काबू कर लिया गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की और बाद में पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर निवासी संदीप की शिकायत पर मध्यप्रदेश के रहने वाले जियालाल के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप ने बताया कि साहनेवाल स्थित भट्ठा बीड़ में काम करता है।