दो शादियां हुई। नशे की लत के कारण दोनों पत्नियां छोड़ गईं। हवस हावी हुई तो वृद्धा मां से ही रेप कर दिया। घटना, हरियाणा के पलवल इलाके की है। महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुशीला देवी ने बताया कि पलवल के गांव जीता खेडली निवासी बुजुर्ग पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसकी 5 बेटियां और एक बेटा महेंद्र है। बेटियां शादीशुदा है। बेटे की भी दो शादियां हुई, लेकिन दोनों ही पत्नियां नशे की लत के चलते उसे छोड़कर चली गई।
पीड़िता का आरोप है कि सोमवार रात वह घर में सोई थी तो देर रात उसके बेटे ने ही उसके साथ गलत काम कर दिया। मंगलवार सुबह जब पीड़िता ने इस शर्मनाक घटना का विरोध किया तो आरोपी बेटे ने अपनी मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पीड़िता के हाथ-पैरो में फ्रैक्चर हो गया। पड़ोसियों ने घायल अवस्था में पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपी बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।