फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पकड़कर सुखना लेक में मां बेटी ने लगाई छलांग, मां की मौत

Sat, 07 Oct 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हाथ पकड़कर सुखना लेक में मां बेटी ने लगाई छलांग
विज्ञापन
बेटी की बीमारी से परेशान पंचकूला सेक्टर-10 निवासी मां-बेटी ने शुक्रवार रात सुखना लेक में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर शोर मचा दिया। तत्काल दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए सुखना में छलांग लगा दी। उन्होंने दोनों को बाहर निकाला और उन्हें उल्टा कर शरीर में घुसा पानी निकाला। इसके बाद दोनों को जीएमएसएच-16 अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया, वहीं बेटी अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचकूला सेक्टर-10 निवासी ऊषा देवी (65 वर्ष) बेटी आरती (39 वर्ष) के साथ रहती थीं। आरती का दस साल का बेटा भी है। आरती के पति पुणे में आईबीएम में काम करते हैं। करीब दो साल पहले आरती को ब्रेन हैमरेज की बीमारी डॉक्टरों ने बताई थी। इसके बाद से दोनों मां-बेटी परेशान रहती थी। शुक्रवार शाम दोनों मां-बेटी थ्री व्हीलर से चंडीगढ़ लेक पहुंचीं। दोनों सुखना लेक पुलिस चौकी के पास ही पीपल के पेड़ के नजदीक किनारे बैठ गईं।

वॉक कर रहे लोगों के अनुसार, दोनों किसी बात को लेकर परेशान थीं और रोए जा रही थीं। इसके बाद पौने नौ बजे के करीब अचानक दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और लेक में छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचाया तो लेक चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह और कांस्टेबल बलविंदर वहां पहुंच गए। उन्होंने छलांग लगाकर दोनों को लेक से बाहर निकाला और दोनों को उल्टा कर उनके शरीर में घुसा पानी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की बीमारी से परेशान थी महिला

- फोटो : File Photo
इसी दौरान सूचना पर पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई और मां बेटी को जीएमएसएच-16 ले गई। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने वृद्धा ऊषा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं समय रहते पुलिसकर्मियों द्वारा आरती के पेट से पानी निकाल लिए जाने से डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। डॉक्टरों के अनुसार आरती की हालत ठीक है।

देर रात सूचना पर डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल भी अस्पातल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वृद्धा के रिश्तेदारों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं बेटी को अभी मां की मौत के बारे में नहीं बताया गया है।

उनके अनुसार शुरुआती जांच और आरती से पूछताछ में बेटी की बीमारी के कारण दोनों के लेक में छलांग लगाने की बात सामने आई है। फिलहाल उनके रिश्तेदारों के आने के बाद ही पूरी बात सामने आ पाएगी। हालांकि अभी उन्हें घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन ऊषा देवी की मौत के बारे में अभी उन्हें भी नहीं बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें