फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को मिली ऐसी मौत, रूह कांप जाए

Sat, 08 Nov 2014 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मां-बेटी को घर में ऐसी दर्दनाक मौत मिली कि सुनकर आपकी रूह भी कांप जाएगी। मामला जींद का है। भटनागर कॉलोनी के एक घर में अचानक आग लग गई। हादसे में मां-बेटी जिंदा जल गईं। आग की लपटे उठती देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ोसियों की मदद से दोनों महिलाओं को खिड़की तोड़कर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली नजर में पुलिस को यह मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का लग रहा है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

खिड़की तोड़कर मां-बेटी को बाहर निकाला

पुलिस के अनुसार, मामला काफी दर्दनाक है। भटनागर कॉलोनी में वेदा देवी (50) बुधवार रात को अपनी बेटी सुमन (35) के साथ मकान में सो रही थी। अचानक मकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने जब मकान से धुआं निकलता देखा तो इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

जब तक दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती तब तक मकान लपटों में घिर चुका था। दमकल विभाग की टीम ने आसपास के लोगों की सहायता से मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग की लपटों से घिरी मां-बेटी को बाहर निकाला। जब तक दोनों काफी झुलस चुकी थीं। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

तीन दिन पहले ही मां से मिलने आई थी सुमन
पुलिस के अनुसार मृतक वेदो देवी अपने बेटे काला से अलग भटनागर कॉलोनी में रहती थी। तीन दिन पहले ही उसकी बेटी सुमन अपने मायका उमरा (हिसार) से अपनी मां वेदो देवी से मिलने के लिए आई थी। बुधवार शाम को मां-बेटी खाना खाकर सो गई थीं, लेकिन रात को बिजली के मीटर की तारों में शार्ट सर्किट होने से हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें