फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को थप्पड़ मारने वाले ASI के वीडियो की जांच के आदेश

Tue, 22 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के मामले में सरेआम मां-बेटी को थप्पड़ मारने के एएसआई के वायरल वीडियो की जांच के एसएसपी ने आदेश दिए हैं। एसएसपी सुखचैन सिंह के गिल ने कहा कि अगर अमानवीयता की पुष्टि हुई तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला कांस्टेबल को घायल करने पर मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के सामने उनका ऑफिस है। रविवार दोपहर को अचानक चंडीगढ़ के कुछ पुलिसकर्मी आ पहुंचे और मां-बेटी से बहस करने लगे। आसपास के लोगों को कुछ समझ आता कि एक एएसआई मारपीट पर उतर आया। वह मां-बेटी को धक्के मारने लगा और थप्पड़ मारते हुए थाने ले गया।

घटना का वीडियो इलाके के लोगों के पास है। वहीं घर पर मौजूद पीड़ित महिला पूनम की 9 साल की बेटी निक्की ने बताया कि उसकी मां और बहन को पुलिस पीटते हुए थाने ले गई थी। जबकि एएसआई ने ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


वहीं, थाना पुलिस ने बताया कि हल्लोमाजरा में प्लॉट कब्जा करने के संबंध में एक सीनियर सिटीजन की शिकायत आई थी। इसके बाद दोनों मां-बेटी ने लेडीज पुलिस पर हमला कर दिया था। इसी संबंध में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें