फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संदिग्ध अवस्था में दो वर्षीय बच्ची और उसकी मां की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 13 Oct 2022 12:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली (हरियाणा)

सार

एक महिला ने देखा कि दो वर्षीय बच्ची उल्टियां कर रही है। उसे संभाला और भीतर कमरे में जाकर देखा तो उसकी मां भी बेसुध अवस्था में पडी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगला है। कुछ ही समय में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के कालांवाली के वार्ड-15 में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत हो गई। जहर निगलने से मौत होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रह है कि कालांवाली शहर के वार्ड 15 स्थित गुरुद्वारा बस्ती में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक महिला ने देखा कि दो वर्षीय बच्ची उल्टियां कर रही है। उसे संभाला और भीतर कमरे में जाकर देखा तो उसकी मां भी बेसुध अवस्था में पडी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगला है। कुछ ही समय में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को अस्पताल में भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें