तीन जून को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर 56 किलो हेरोइन पकड़ी थी। यह राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बरामद अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप थी।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी जसबीर सिंह को गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर से धर दबोचा है। बीएसएफ ने तीन जून को राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर 56 किलो हेरोइन जब्त की थी। इस मामले में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह छठी गिरफ्तारी है। जसबीर लाहौर के इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा था। केंद्रीय एजेंसी मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।