एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सीआईए टीम ने सूचना के आधार पर जसोरखेड़ी में नाका लगा दिया। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस से घिरा देख बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम की तरफ फायर कर दिया।
फायर से सीआईए प्रभारी बाल-बाल बचा। वहीं दूसरे बदमाश ने मोटरसाइकिल को मोड़कर भगाने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्लिप होकर वहीं गिर गई। इसके बाद बाइक को वहीं छोड़कर भागते हुए बाइक चालक ने भी पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव और आरोपियों को पकड़ने की नियत से हवाई फायर किया। इसके बाद पुलिस ने बचते-बचाते दोनों बदमाशों को काबू कर लिया।
दोनों ने इन वारदात का किया खुलासा
- 2 फरवरी 2019 को जसबीर निवासी लडरावन की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
- 26 जुलाई 2018 को बहादुरगढ़ स्थित होटल रैड हट के मैनेजर पर गोलियां चलाने की वारदात में शामिल थे।
- 28 जुलाई 2018 को बहादुरगढ़ स्थित धामड़िया जनरल स्टोर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने और फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था।
- 26 अप्रैल 2019 को गांव आसौदा स्थित एक दुकान पर फायर करने की वारदात में शामिल थे।
- 21 दिसंबर 2017 को सेक्टर-5 गुरुग्राम स्थित मुथूट फाइनेंस से लूटपाट करने की कोशिश की थी।
- 23 मार्च 2019 को आईएमटी रोहतक के एरिया से एक मोटरसाइकिल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
- 07 मई 2019 को गांव गिझी थाना सांपला जिला रोहतक के एरिया में एक व्यक्ति की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
- मई 2018 में गांव वाजिदपुर दिल्ली के एरिया में मोनू नाम के व्यक्ति को गोली मारी थी।
- करीब 3 महीने पहले मेट्रो विहार दिल्ली के एरिया में भालू नाम के व्यक्ति को गोली मारी थी।
- एक वर्ष पहले मुंडका से एक ब्रेजा गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।