फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे बदलवाने गई थी महिला, बैंक के बाहर जनरेटर की चपेट में आने से मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू
विज्ञापन
जनरेटर में शॉल फंसने के कारण महिला हुई गंभीर जख्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालड़ू के गांव हंडेसरा में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच में पैसे बदलवाने गई एक महिला की बैंक के बाहर रखे जनरेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रोशनी देवी (57) पत्नी गुरमेल सिंह, निवासी बरटाना, थाना हंडेसरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोशनी देवी की भतीजी की बुधवार और भतीजे की वीरवार को शादी होने वाली है। इस सिलसिले में मंगलवार को वह पुराने नोट बदलवाने के लिए आई थी। रोशनी देवी के बेटे ने बताया कि वह मां को लेकर 6000 रुपये बदलवाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच में आए थे। क्योंकि 23 नवंबर को उनके चाचा अजीत सिंह की बेटी और 24 को उनके बेटे की शादी है। इसके लिए मां को पैसों की जरूरत थी। इस हादसे के बाद घर में मातम पसर गया है।

मृतका के बेटे ने बताया कि उनकी मां सोमवार को भी पैसे बदलवाने के लिए इस बैंक में आई थी, लेकिन फार्म में कोई कमी रहने के कारण वह लौट गई थी। मंगलवार को वह फिर पैसे बदलवाने के लिए मां को लाए थे। मृतका के पति मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर में शॉल फंसने के कारण महिला हुई गंभीर जख्मी

- फोटो : Demo Pic
देवी चंद के अनुसार, जब उनकी मां मोटरसाइकिल से उतरकर बैंक की ओर जाने लगी तो बाहर गेट के पास खड़े जनरेटर के चक्के में उनकी शॉल फंस गई। जनरेटर के चक्के ने शॉल को बुरी तरह से खींच लिया और रोशनी देवी का गला घुट गया।

इसे देखकर वहां खड़े लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जनरेटर को बंद करने में वक्त लग गया। इस दौरान रोशनी देवी के गले पर गहरा जख्म हो गया। उन्हें जख्मी हालत में तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

मामले की जांच कर रहे एएसआई हंसराज ने बताया कि मृतका के बेटे के बयान पर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में आईपीसी की धारा 304-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें