फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सो रही महिलाकर्मी को देख जागी हवस और...

Tue, 06 Oct 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में पत्नी को डिलीवरी के लिए लाए युवक ने सो रही महिला कर्मी से अश्लील हरकत कर दी। इस घटना के बाद घंटेभर अस्पताल में हंगामा हुआ। मामला हरियाणा के भिवानी का है।
विज्ञापन


यहां पुराना बस स्टैंड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पत्नी को डिलीवरी के लिए लाए एक युवक ने महिला अटेंडेंट से अश्लील हरकत की। महिला पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने अटेंडेंट के बयान दर्ज कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामला सोमवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में एक युवक ने सो रही महिला अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकत की। महिला अटेंडेंट की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन, स्टाफ सदस्य पहुंचे तो युवक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


बाद में जांच पड़ताल की तो पता लगा कि बावड़ी गेट सिंघीकाट मोहल्ला वासी करीब 25 वर्षीय युवक अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आया था। पत्नी अस्पताल में भर्ती थी और उसने ही महिला अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकत की है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस पहुंची।

महिला पुलिस ने अटेंडेंट के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज करवाए। इसके आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में महिला थाना से हवलदार मंजू देवी ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ की शिकायत आई है। महिला की शिकायत पर बावड़ी गेट वासी सुमित के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें