नयागांव में एक युवक ने स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं।
छात्रा की शिकायत पर थाना नयागांव पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार निवासी जनता कॉलोनी के खिलाफ परचा दर्ज किया है।
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बारह दिसंबर को दोपहर दो बजे वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी।
तभी आरोपी ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें कीं। उसके शोर मचाने पर वह फरार हो गया।