एक ऑटो चालक ने 11 साल की स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने जगतपुरा निवासी राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा को आरोपी अपने आटो से घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ता था। इस दौरान उसने छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट भी लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक को अदालत में पेश किया। जिला अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।