फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो पिता को मिली ऐसी सजा, पहुंच गए अस्पताल

Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बेटी से छेड़छाड़ करने से रोकने की सजा उसके पिता को मिली। युवक रंजिश रखने लगे और उन्होंने पिता को अस्पताल तक पहुंचा दिया। घटना पंजाब के बठिंडा की है। युवकों ने पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राजा सिंह और नोहना सिंह निवासी गांव ज्ञाना के तौर पर हुई है। पीड़िता के घायल पिता को इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि सुबह स्कूल जाते समय गांव के ही दोनों युवक उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। इस बारे में युवती ने जब उन्हें बताया तो उन्होंने युवकों का विरोध किया।

इसके बाद आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। पीड़ित ने बताया कि जब वे बीते दिन गांव में जा रहे थे तो उक्त आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर घायल कर दिया। थाना रामां पुलिस के एएसआई हरबंस सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें