फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने की छात्रा से छेड़छाड़

Fri, 12 Sep 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गांव सनौली की नौंवी की एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक डॉक्टर और उसके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव सनौली निवासी पीड़ित ने बताया कि गांव में क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर रविंदर कुमार तिवाड़ी और उसका भतीजा बिमलेश तिवाड़ी उसकी नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को परेशान करते हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को अकेला देखकर डॉक्टर उससे छेड़छाड़ करता था तथा स्कूल आते-जाते समय उस पर अश्लील फब्तियां कसता था। बीते दिन आरोपी डॉक्टर ने उनके घर पर फोन किया और उनकी लड़की को मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही धमकाया कि यदि वह नहीं आई तो उसे जान से मार देगा। इस पर उनकी बेटी सहम गई और परिजनों को सारी बात बताई।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर काका सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रविंदर कुमार तिवाड़ी और उसके भतीजे बिमलेश तिवाड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें