फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो वाले ने युवती के साथ की शर्मनाक हरकत

Wed, 14 May 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ और उसे धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने नया गांव निवासी आटो चालक गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि आटो चालक पहले भी उस पर फब्तियां कस चुका है। युवती पहले इस आटो पर ही अपने आफिस से घर जाती थी, लेकिन आटो चालक की हरकतों से तंग आकर उसे आटो पर जाना छोड़ दिया।

युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी सहेली के साथ सेक्टर-8 की मार्केट जा रही थी, वहां भी आटो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के अनुसार आरोपी चालक उसे धमकी भी दे चुका है। युवती ने कई बार आरोपी को रोका भी, लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें