फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में भाजपा नेत्री से उद्यमी ने की छेड़छाड़, बवाल

Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
विज्ञापन
जालंधर जिले के कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की शादी के दौरान एक महिला भाजपा नेता के साथ एक उद्यमी ने छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला भाजपा नेता ने कारोबारी अशोक नगीना के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शरीक होने गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही वह समारोह में दाखिल हुई तो उनके पति को एक व्यक्ति ने इशारा कर बुलाया और दुर्व्यवहार करने लगा। वह टेबल के पास गई तो वहां पर अशोक नगीना बैठा हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उक्त कारोबारी ने उनसे छेड़छाड़ की। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने उद्यमी का विरोध किया तो उसने अपने साथी को इशारा कर महिला के पीछे पकड़ने के लिए दौड़ा दिया। इस बीच शादी में हंगामा हो गया। इसके बाद वे बच्चों और पति के साथ वहां से निकल आईं। उन्होेंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस चौकी में की है। व्यापारी अशोक नगीना का कहना है कि महिला से समझौते की बात चल रही है। महिला नेता की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें