फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत संधू मर्डर मिस्ट्री सुलझी, चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 20 Oct 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को पुनीत की कॉल डिटेल से मिले क्लू में पता चला कि पिछले 15 दिनों से पुनीत का पूराना ब्वॉयफ्रेंड गुरी फोन पर उसके संपर्क में था। क्राइम ब्रांच गुरी और उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।
विज्ञापन


गुरी और पुनीत में तीन साल पहले गहरी दोस्ती थी। गुरी को पंजाब पुलिस ने एक कत्ल केस में गिरफ्तार किया था। दो साल जेल में बिताने के बाद वह हाल ही में बाहर आया है। अभी गुरी या अम्मु में से किसी ने जुर्म कबूल नहीं किया है।
 
घटना स्थल पर पुलिस को बोरी मिली
शुक्रवार को सीएफएसएल टीम ने पुनीत के फ्लैट का दोबारा मुआयना किया। पुनीत का कत्ल प्लानिंग के साथ किया गया। मौके से एक प्लास्टिक की बोरी और नाइलॉन की रस्सी मिली है। पुलिस को आशंका है कि पुनीत की मौत सुपारी देकर कराई गई है।
विज्ञापन


उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। आरोपियों ने पुनीत की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की होगी, जब सफल नहीं हुए तो फायर किया और भाग निकले। अगर गला घोटने में कामयाब रहते तो उसकी लाश को बोरी में डालकर फ्लैट से ले जाते।

अमित की बहन ने रची थी हत्या की साजिश

सेक्टर-49 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक सोसाइटी के हाउस नंबर 720 में माडल पुनीत संधू की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस का दावा है कि पुनीत संधू के मर्डर की साजिश पुनीत के ब्वायफ्रेंड अमित की बहन अंजू ने रची थी। अंजू ने अमित के दोस्त सुप्रीत को पुनीत की हत्या करने के लिए छह लाख की सुपारी थी।

पुलिस ने सुप्रीत के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, घटना की प्लानिंग अमित की बहन अंजू ने सुप्रीत के साथ मिलकर रची। अंजू मंशादेवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 के हाउस नंबर 327 में रहती है।

उसने पुनीत की हत्या के लिए सुप्रीत को 6 लाख रुपये की सुपारी दी, जिसमें एक लाख एडवांस देकर शेष पांच लाख हत्या के बाद देने का वादा किया था।

अंजू, सुप्रीत दो दिन दिन के रिमांड पर

पुलिस ने अंजू और सुप्रीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में फाइनेंसर रामलाल और उसके बेटे अमित की कोई भूमिका है या नहीं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-48 निवासी सुप्रीत अमित का अच्छा दोस्त है। अमित के सेक्टर-49 स्थित मकान में वह अकसर आता-जाता था। इसलिए वह अमित और पुनीत के करीबियों में से था।

अमित की बहन अंजू और पुनीत संधू आपस में दोस्त थीं। इस कारण अंजू की जानकारी थी कि पुनीत किसी अंजान व्यक्ति के जाने पर दरवाजा नहीं खोलेगी। इस लिए उसने पुनीत की हत्या के लिए सुप्रीत को चुना।

सुप्रीत ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

सुप्रीत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वीरवार शाम उसने अमित को फोन करके उसके घर में डिनर करने के लिए गया था। अमित ने सुप्रीत के साथ खाना खाते समय पुनीत से फोन पर बात करता रहा। उसने पुनीत से कहा कि वह उसके लिए बाहर से खाना लेकर आ रहा है। लेकिन सुप्रीत उसके घर पहले ही पहुंच गया।

इसके बाद वह पुनीत के कुत्ते को छत पर बांधा आया। इसके बाद सुप्रीत ने पुनीत का गला दबाने का प्रयास किया, लेकिन पुनीत उससे भिड़ गई। इस पर अमित ने उसने सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया। पुनीत जब जमीन पर गिर गई तो सुप्रीत ने 7.5 एमएम पिस्टल से पुनीत के तीन गोलियां मारी।

एक गोली पुनीत के सिर, दूसरी कंधे और तीसरी उसके पेट पर लगी। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद सुप्रीत सोसाइटी से बाहर निकल गया। इसके बाद उसने अमित को फोन करके सुप्रीत के घर साथ चलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों ने ढाबे से खाना लिया और पुनीत के घर पहुंचे। वहां पहले से ही पुनीत की हत्या हो रखी थी।

अमित के‌ पिता को पसंद नहीं था साथ रहना

मॉडल पुनीत संधू की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुनीत के साथ पिछले दो साल से रह रहे अमित उर्फ अम्मु चौधरी के पिता रामलाल को दोनों का साथ रहना पसंद नहीं था। परिजनों के अनुसार रामलाल ने पहले भी पुनीत को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में अमित से भी पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार को पुनीत के परिजन घटना की जानकारी पाकर पटियाला से चंडीगढ़ आए। पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करके उसकी तलाश कर दी है। बता दें कि सेक्टर-49 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक सोसायटी के फ्लैट नंबर-720 में किराए पर रहने वाली पूर्व माडल पुनीत संधू की हत्या कर दी गई थी।

मामले में शक की सुई पुनीत के साथ पिछले दो साल से रह रहे अमित के परिवार पर घूम रही है। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट है कि पुनीत की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुनीत संधू को रात करीब 10.30 बजे गोली मारी गई थी।

तीन गोलियां लगने से मौत हुई

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। इसमें से एक गोली सर पर और दूसरी मुंह में और तीसरी गोली कंधे पर लगी। पुलिस का शक है कि यह गोली माउजर से चलाई गई।

एक अन्य घटना में भी ऐसे ही माउजर का जिक्र आया था। ऐसा माउजर इस घटना से संबंधित एक सदस्य के पास कई घटनाओं में देखी गई है। यह गोली पुनीत के एकदम करीब से चलाई गई।

हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि जहां पुनीत की लाश मिली वहां कोई भी पिस्टल या चाकू नहीं बरामद हुआ। पुनीत की हत्या में गोली साइलेंसर लगाकर चलाई गई।

पुनीत का हुआ था अबॉर्शन
जांच में पता चला है कि पुनीत कुछ महीने पहले गर्भवती थी और उसका अबॉर्शन हुआ था। अबॉर्शन एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया था। पुलिस इस मामले में हॉस्पिटल संचालकों से भी बात कर रही है।
विज्ञापन

माडलिंग करती थी पुनीत संधू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुनीत संधू तीन साल पहले मॉडलिंग करती थी, वह तभी अमित के संपर्क आई। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने के बाद पुनीत और अमित पिछले दो साल से इस फ्लैट में रहने लगे थे।

अमित की शादी पहले हो चुकी है। इसकी पहली पत्नी के दो बच्चे भी है, लेकिन पिछले दो साल से वह अपने परिवार के साथ नहीं रह रहा था। मालूम हो कि अमित का पिता रामलाल फाइनेंसर का काम करता है।

पूर्व होम सेक्रेटरी एनके जैन मामले में रामलाल सह-आरोपी रहा है। सूत्रों के अनुसार रामलाल शहर के एक बड़े नेता का करीबी भी बताया जा रहा है।

जांच में पता चला है कि अमित और पुनीत के बीच काफी अटैचमेंट थी। पुनीत के लिए वह अपने परिवार से भी लड़ जाता था। पुलिस को अब तक ऐसी कोई वजह नहीं मिली है, जिसमें अमित आरोपी साबित हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें