दो वाहनों की टक्कर के बाद एक वाहन चालक ने दूसरे वाहन चालक के गाड़ी से मोबाइल उठा लिया। वाहन चालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को सेक्टर-43/44 की विभाजित सड़क के पास मोहाली स्थित गांव बलौंगी के रहने वाले ललित कुमार की गाड़ी की टक्कर बुडैल के रहने वाले इश्तियाक अली की गाड़ी से हो गई।
इसके बाद इश्तियाक ने उसकी गाड़ी से मोबाइल चोरी कर सेक्टर-43 की मोटर मार्केट चला गया। ललित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने इश्तियाक को सेक्टर-43 मोटर मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।