फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल GPS ने बचाई विदेशी युवती की आबरू, ऑटो वाला लूट लेता

Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक विदेशी युवती की आबरू लुटने से बच गई। मोबाइल GPS ने इसमें अहम भूमिका निभाई। हुआ यूं कि मिस्र से आई इस 'मेहमान' युवती ने रात करीब 11 बजे एलांते मॉल से सेक्टर-43 के लिए ऑटो लिया।
विज्ञापन


विदेशी युवती को देख ऑटो वाले की नीयत बिगड़ी और उसने ऑटो को जंगल की तरफ मोड़ लिया, लेकिन युवती को मोबाइल जीपीएस से गलत रास्ते का पता चल गया। उसने ऑटो चालक को टोका।

ऑटो चालक ने युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की। युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके से गुजर रहे तीन युवक मदद के लिए आ गए। यह देख ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को देखकर जंगल में भाग गया ड्राइवर

रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
आरोपी ऑटो को मौके पर ही छोड़कर सेक्टर-50 के जंगल में जाकर छिप गया था। जहां से पुलिस ने उसे सर्च ऑपरेशन के दौरान ढूंढ निकाला। आरोपी की पहचान शास्त्री नगर निवासी नानू के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने उसे मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विदेशी युवती के मुताबिक, वह शिक्षिका है, करीब एक महीना पहले ही मिस्र से चंडीगढ़ आई है। वह सेक्टर-43 में रहती है। युवती ने बताया कि वह मोहाली की एक एनजीओ के संपर्क में है, जो बच्चों को आइलेट्स व अन्य कोर्सेज की ट्रेनिंग देती है।

युवती ने बताया कि उसने एलांते मॉल से सेक्टर-43 के लिए ऑटो लिया। लेकिन चालक उसे गलत रास्ते पर ले गया। युवती ने बताया कि उसने मोबाइल में जीपीएस देखा तो वह तुरंत ड्राइवर की बदनीयत समझ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें