फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को महंगा पड़ गया ननद और भाभी को छेड़ना

Thu, 27 Mar 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरे का फायदा उठाकर भाभी और ननद के साथ छेड़छाड़ करना कार सवार दो युवकों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


दोनों महिलाओं ने दोनों युवकों को जमकर धुना और कार के शीशे भी तोड़ डाले। पिटाई करने के बाद दोनों मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया।

सेक्टर 3 थाना पुलिस ने कांसल के रुपिंदर सिंह और सेक्टर 18 के निखिल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। कैंबवाला रोड पर एक महिला अपनी ननद के साथ जा रही थी। इतने में कार सवार दो युवक आए और कमेंट्स करने लगे।

महिलाओं ने दोनों को नजर अंदाज किया, लेकिन युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा और छेड़छाड़ करने लगे।

महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और कार सवार युवकों की गाड़ी का शीशा तोड़कर उनकी जमकर पिटाई की और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें