उसके पति ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। महिला ने कैंटर का नंबर भी पुलिस को बताया। महिला ने बताया कि तीनों युवक आपस में एक दूसरे को विजय, सोनू और सुमेर के नाम से पुकार रहे थे। मुरथल थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मनीषा की टीम ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जींद के गांव शीला खेड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उसके दोस्तों के बारे में पता लगाया जा सके।
कैंटर का आगे का शीशा भी हुआ क्षतिग्रस्त
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों से बचने के लिए उसने उनकी गाड़ी के शीशे को लात मारी थी। जिससे शीशे में दरार भी आ गई। हालांकि वह टूटकर नहीं गिरा। बाद में आरोपी उसे फेंककर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी के साथियों का लगाया जा रहा पता
महिला ने कैंटर में अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही उसके दो साथियों का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनीषा, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।