डर के कारण वह किसी से नहीं बोलता था। मैंने प्यार से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। उसकी आपबीती सुन मुझे बहुत दुख हुआ और रोना आ गया। मैंने अपने घर जाकर मम्मी को बात बताई। मम्मी ने मेरे पापा को बताई। मेरे पापा और मेरे दोस्त के पापा दोनों दोस्त हैं। इसके बाद मेरे पापा ने दोस्त के पापा को यह बात बताई।
जब उसके पापा ने उससे पूछा तो मेरे दोस्त ने सारी बात बता दी। जब ये ऐसा करते थे, तो लास्ट सीट पर और भी बच्चे बैठे होते थे। टीचर्स आगे की सीट पर बैठती थीं। हमारी बस एक माह पहले खराब हो गई थी। फिर गांव के रूट वाली बस में हमें बैठा कर छोड़ा जाने लगा। जब से बस चेंज हुई तभी से हमारे साथ ऐसा होने लगा। जिस बस में हमें भेजा जाता था, उस बस में बैठने की जगह नहीं होती थी, सीनियर लड़के मेरे दोस्त को पीछे बुला लेते थे।
दो दिन से बच्चे को नहीं आई टॉयलेट, सही से चल भी नहीं पाता
परिजनों के अनुसार, पीड़ित छात्र कुछ दिनों से डरा सहमा था। न ही खेलता था, न ही कुछ खाता-पीता था। ऐसे में उन्हें उसके साथ कुछ गलत होने का अंदेशा था। दो दिन से बच्चे को टॉयलेट भी नहीं आई थी। ठीक से चल भी नहीं पाता था, लेकिन छात्र ने उन्हें कुछ नहीं बताया। छात्र के पिता और ताऊ के अनुसार, उसके बस मेट ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। उसी के पिता से मामले का पता चला है।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हम बच्चे के साथ हैं। परिजनों की ओर से हमें पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी। क्या हुआ था, अभी कुछ नहीं बता सकते। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। स्कूल स्तर पर भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सहयोग करेंगे।
प्राइवेट स्कूल की बस में एक छात्र से सीनियर तीन छात्रों द्वारा कुछ गंदा काम करने की शिकायत मिली थी। जांच के लिए एसएचओ सिटी की ड्यूटी लगाई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - बलजिंद्र सिंह, डीएसपी।
परिजनों की शिकायत पर तीन छात्रों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीडब्ल्यूसी की टीम बच्चे की काउंसिलिंग करेगी। जांच शुरू कर दी है। - हरजिंद्र सिंह, एसएचओ सिटी थाना।
सीडब्ल्यूसी चेयरमैन को नहीं पता
पीड़ित छात्र की काउंसिलिंग को लेकर जब सीडब्ल्यूसी चेयरमैन उमेश चानना से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह बाहर हैं। वापस आने के बाद मामले को देखेंगे।