फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मां की गैरमौजूदगी में पिता ने किया दुष्कर्म, फिर मौसा बना हैवान... यहीं खत्म नहीं हुई कहानी

Wed, 08 May 2024 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

15 साल की पीड़िता फिरोजपुर की रहने वाली है। बार बार दुष्कर्म से आजिज आकर उसने अपनी क्लास टीचर को पूरी बात बताई और इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत आते एक गांव में पंद्रह साल की किशोरी संग उसके पिता, भाई व मौसा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने स्कूल की अध्यापिका को आपबीती सुनाई। उसी के मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर-1098 पर शिकायत दर्ज करवाई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बाप, भाई व मौसा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बाप और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौसा फरार है।
विज्ञापन


पीड़िता (15) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घर में मां के नहीं होने पर उसका पिता कई बार उसके संग शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा और धमकी भी देता था। एक दिन मां ने पिता को उसके साथ जबरदस्ती संबंध स्थापित करते हुए देख लिया। मां ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे मौसी के पास भेज दिया। वहां पर मौसा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मौसा ने भी उसके साथ बलात्कार किया।

वहां से वह अपने भाई के पास पहुंची। लेकिन यहां पर भी सुरक्षित नहीं रही। भाई ने भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया। घर से स्कूल पहुंची और स्कूल की टीचर को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने टीचर से मोबाइल लेकर हेल्पलाइन नंबर-1098 पर काल कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल करवाया। उसके बाद उसकी शिकायत पर उसके आरोपी पिता, भाई और मौसा के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौसा फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें