फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नाबालिग बहन को भाई ने दोस्त के हवाले किया, होटल में की दरिंदगी, दुष्कर्म का वीडियो बनाया

Mon, 18 Jul 2022 01:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/लुधियाना/जगरांव (पंजाब)

सार

लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। आरोपी ने जब शादी से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने सारी बात परिवार वालों को बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां बुआ के बेटे ने अपनी नाबालिग बहन को होटल में ले जाकर अपने एक दोस्त के हवाले कर दिया। उस दोस्त ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाने के साथ अश्लील फोटो भी खींचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कठुआ के लखनपुर निवासी युवक और हिमाचल निवासी पीड़िता की बुआ के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बुआ के घर हिमाचल में छुट्टियां बिताने गई थी। तीन मई को वह बुआ के बेटे के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी बुआ का बेटा उसे एक होटल में ले गया। वहां उसने उसे अपने एक दोस्त के हवाले कर दिया और चला गया। दूसरे युवक ने उसके साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे अड्डा दुनेरा में छोड़कर चला गया। 

कुछ दिनों बाद उसी युवक ने उसे फोन कर कहा कि उसने उस दिन की फोटो और अश्लील वीडियो बनाया है। अगर वह उसे मिलने नहीं आई तो वो वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने बताया कि वह चार जून को फिर उसी होटल में युवक से मिली। उसने फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद एक बार फिर युवक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक कॉफी सेंटर में ले गया और जबरदस्ती की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। आरोपी ने जब शादी से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने सारी बात परिवार वालों को बताई। इसके बाद शिकायत थाना शिमलापुरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुलजीत सिंह उर्फ करण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2021 में कुलजीत सिंह के साथ उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता के मुताबिक वह भी उससे शादी करना चाहती थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी उससे संबंध बनाता रहा।

नाबालिग से कुकर्म करने पर केस दर्ज
उधर, लुधियाना के जगरांव में 10 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां के अनुसार उनका बेटा पांचवीं में था तो 10 मई 2022 को किसी ने उसे बेहोशी का टीका लगाकर कुकर्म किया था। इसके बाद 16 मई 2022 से 31 मई 2022 के बीच भी कुकर्म किया। इसका पता उस समय चला जब उसे बुखार आया। दवाई लेने के बावजूद फर्क नहीं पड़ तो सरकारी अस्पताल में जांच करवाई गई। इस दौरान सामने आया कि उसके साथ कुकर्म हुआ है।  

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
जगरावं में ही एक नाबालिग (15) से दुष्कर्म करने पर युवक को नामजद किया गया है। इस दौरान नाबालिग गर्भवती भी हो गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह किसी के घर में सफाई करने जाती है। इस दौरान उसकी मुलाकात परमजीत सिंह उर्फ पित्ता से हुई। परमजीत सिंह ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब उसके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ तो उसकी बुआ और पिता उसे निजी अस्पताल लेकर गए। इस दौरान डॉक्टरों ने आठ महीने की गर्भवती बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें