फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: 15 साल की बच्ची के पेट में हुआ दर्द... फूलने लगा तो खुला बड़ा राज, घरवाले हैरान

Fri, 22 Sep 2023 12:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी एसआई प्रदीप कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि लड़की कितने माह की गर्भवती है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी से हो रहे इस दुराचार की पोल उस समय खुली जब उसके पेट में दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा। पहले तो बच्ची ने डर के मारे कुछ नहीं बताया लेकिन माता-पिता ने सख्ती से पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद अभिभावकों ने थाना सुल्तानपुर लोधी में शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी छोटी बेटी ने कुछ अर्से पहले स्कूल जाना बंद कर दिया। काफी दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द रहने लगा और उसका पेट भी फूल रहा था। सख्ती से पूछने पर बेटी ने आरोपी चेचेरे भाई के बारे में बताया। कहा कि आरोपी सात-आठ माह से डरा-धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। 

महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी से पूछा तो वह माफी मांगने लगा। महिला ने कहा कि तेरी गलती माफी के लायक नहीं है। इस पर वह कहने लगा कि अगर उसके खिलाफ कार्रवाई की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई प्रदीप कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि लड़की कितने माह की गर्भवती है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें