फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की यह करतूत पढ़कर शर्म आएगी आपको

Tue, 27 May 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बापूधाम कालोनी में आठ वर्षीय बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इसी कालोनी के 70 वर्षीय चंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया। इसमें कुकर्म की पुष्टि होने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया।

वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी फौज से रिटायर्ड है और पीड़ित के पड़ोस में ही रहता है। बच्चा चौथी कक्षा का छात्र है।

पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म के अलावा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उनके पड़ोस में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसके बेटे को बहला-फुसला कर ले गया और उसके साथ घृणित कार्य किया। बच्चे ने वापस आकर घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें