फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हैवानियत: प्रेम जाल में फंसा कर शादी की, हाथ-पांव बांध साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया

Mon, 31 Oct 2022 11:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन और रावत को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 जी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने घर के मंदिर में युवती की मांग भरी फिर रातभर रखने के बाद युवती को उसके घर छोड़ दिया। यही नहीं आरोप है कि एक माह बाद युवक ने अपने साथियों संग मिलकर युवती के हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती के मुंह पर शराब और मिर्ची फेंकी गई। इस संबंध में युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोस में एक महिला रहती थी, जिसके घर आरोपी का आना जाना था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। फिर मंदिर में शादी की। इसके बाद उसे कलियर शरीफ ले गया, जहां एक रात साथ में रखने के बाद आरोपी युवक ने घर छोड़ दिया। आरोप है कि एक माह बाद 28 अक्तूबर को आरोपी अपने साथियों संग उसके घर पहुंचा और फिर हाथ-पांव बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उस पर शराब और मिर्ची भी डाल दी।

घटना के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह खुद को मुक्त करने के बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन और रावत को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 जी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें