फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चालक ने मालिक की हत्या कर शव फेंका, पौने दो लाख नकद व ट्रक लूटा, 25 दिन बाद मिली लाश

Mon, 31 Oct 2022 11:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना (हरियाणा)

सार

पुलिस ने शव को कैत गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि उसका ट्रक मालिक के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में ट्रक चालक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ट्रक मालिक की हत्या कर शव कैत गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या कर चालक ने पौने दो लाख रुपये नकदी और ट्रक लूट लिया। लूटे गए ट्रक को गोहाना में कबाड़ी की दुकान पर कटवा दिया था। ट्रक मालिक चार अक्तूबर से ही लापता था। हत्या के 25 दिन पर उनका शव सड़ी-गली हालत में सोमवार को बरामद किया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कैत गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि उसका ट्रक मालिक के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। रोहतक के टिटोली गांव निवासी गुरुबचन सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई निरंजन उर्फ माटवा (37) के पास ट्रक था। इस ट्रक पर निरंजन ने सितंबर में इसराना के बिजवा गांव निवासी जसबीर को बतौर चालक रखा था। निरंजन के साथ बिचपड़ी गांव निवासी चक्कू, भिंडा और पंडित का लेनदेन था। ये तीनों चालक जसबीर के साथी हैं और मेरे भाई को धमकी देते थे कि जल्द हिसाब-किताब कर ले, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। 
 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव गांव कैत के पास से बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। - विजय कुमार, एसएचओ थाना इसराना।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें