फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर, खाने-पीने का सामान लेने गई थी दुकान

Sat, 25 Jan 2020 01:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

घर से दुकान पर खाने-पीने की चीज लेकर आ रही नौ वर्षीय बच्ची को कैंटर में बैठाकर नहर के पास सुनसान जगह पर ले जाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर जीरा पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कैंटर कब्जे में ले लिया है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी नौ साल की है। शाम पांच बजे के करीब पैसे लेकर घर से दुकान पर खानपान की चीज लेने गई थी। जब बेटी घर लौट रही थी तो आरोपी मनप्रीत सिंह उसे रास्ते से ही अपने कैंटर पर बैठाकर नहर के किनारे सुनसान जगह पर ले गया। काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो उसे देखने के लिए दुकान पर गए। वहां पर भी बेटी नहीं थी। 

इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए जब नहर के पास पहुंचे तो देखा आरोपी मनप्रीत बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लोगों को देख वह फरार हो गया। उधर, मामले की तफ्तीश कर रही सब-इंस्पेक्टर सुखबीर कौर के मुताबिक बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मनप्रीत का कैंटर कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें