फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंजाब में सवा तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, घायल मासूम को ऐसे मां और पड़ोसी ने छुटवाया

Wed, 12 Jun 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मासूम बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं थमती नहीं दिख रही हैं। अब पंजाब के मोहाली में भी सवा तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की मां और पड़ोसियों ने मिलकर बच्ची को आरोपी से बचाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सोहाना थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि वह और उसका पति मजदूरी करते हैं। वह सोमवार को काम पर गए हुए थे, जबकि सभी बच्चे घर पर थे। सोमवार दोपहर को वह खाना खाने के लिए आई तो उसके पड़ोस की महिला ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा है। 
विज्ञापन


वह इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे और आरोपी से बेटी को छुड़ाया। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया। वहीं लड़की के परिजनों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें