फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई हैरान: चोट दिखाने अस्पताल पहुंची किशोरी, जांच में उड़े डॉक्टर के होश, तुरंत पुलिस बुला ली

Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

किशोरी ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है। कुछ समय पहले वह अपनी मौसी के पास हरियाणा गई थी। जहां उसकी बातचीत एक लड़के के साथ शुरू हो गई। लड़का उससे कई बार चंडीगढ़ मिलने आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली में दुष्कर्म के बाद 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। मामला चंडीगढ़ का होने के कारण बलौंगी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

  
जांच अधिकारी एएसआई सुलक्खन सिंह ने बताया कि पीड़िता को मामूली चोट आई थी। उसे दिखाने वह डॉक्टर के पास गई थी। जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। उसके बाद डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस को लड़की ने केस दर्ज कराने से मना कर दिया और कहा कि जो कुछ भी हुआ है, इसमें उसकी मर्जी थी।  

किशोरी ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है। कुछ समय पहले वह अपनी मौसी के पास हरियाणा गई थी। जहां उसकी बातचीत एक लड़के के साथ शुरू हो गई। लड़का उससे कई बार चंडीगढ़ मिलने आया। वह सुखना लेक पर मिलते थे। सात सितंबर को जब आरोपी लड़का उससे मिलने आया तो वह उसे अपने किसी दोस्त के कमरे में ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई लेकिन वह इस मामले में लड़के पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में अधिक जानकारी देने से मना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें