फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फूफा ने 14 साल की छात्रा से बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, बीमार पड़ी, खाना भी छोड़ा, तब खुला घिनौना राज

Sun, 09 Apr 2023 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आरोपी 11 मार्च से 25 मार्च 2023 तक घर में रहा और पीड़िता को अकेले देख उसके साथ अश्लील हरकत करता रहा। इस संबंध में मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले में घर में अकेली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को रसोई में बंद कर उसके साथ फूफा ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। यही नहीं नाबालिग को धमकी दी गई है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। कुछ दिनों से बीमार चल रही है और रोटी भी नहीं खा रही है। बहुत ज्यादा भयभीत दिख रही थी। जब बेटी से अकेले में प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब वह सातवीं कक्षा में थी तब घर पर आरोपी आया था। उसने उसे अकेले रसोई में कामकाज करते देख जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित किया था।

आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी 11 मार्च से 25 मार्च 2023 तक उनके घर में रहा और उसे अकेले देख उसके संग इसी प्रकार अश्लील हरकत करता रहा है। इस संबंध में मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें