फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में धमकाकर पड़ोसी करता रहा दुराचार, चार महीने की गर्भवती हुई 14 वर्षीय किशोरी

Sat, 21 Nov 2020 05:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लॉकडाउन में पड़ोसी युवक ने नाबालिग किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। जिस वजह से 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई। यह किशोरी अपनी विवाहिता बहन के साथ रहती है। अस्पताल में जांच के दौरान चार माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने  आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर सोहाना थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत दुराचार का केस दर्ज किया है। आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की बहन ने बताया कि उसकी तीन बहने हैं। जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। जबकि तीसरी 14 साल की है, जोकि माता-पिता के निधन के बाद करीब एक साल से उसके साथ ही रहती है। 


बहन ने बताया कि जब कोरोना की वजह से लॉकडाउन हुआ तो वह अपनी छोटी बहन को घर पर छोड़कर ससुराल चली गई थी। इसी बात का फायदा उसके पड़ोसी ने उठाया। उसने डरा धमकार कई बार उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो बुरे नतीजे भुगतने पड़ेंगे। जब वह वापस आई तो बहन ने उसे सारी बात बताई। इसके बाद उसने उसका चेकअप करवाया। जिसमें उसकी बहन चार महीने की गर्भवती मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें