फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अपराधी बेखौफ: बदमाशों ने पूर्व विधायक को पीटा, 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, अस्पताल में दाखिल

Sat, 25 Feb 2023 01:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पुलिस ने इस वारदात के बाद इनोवा सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना के बाद डीएसपी बुढलाडा नवनीत कौर गिल, थाना बरेटा प्रभारी गुरदर्शन सिंह मान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बुढलाडा हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक मंगत राय बांसल (55) को चार इनोवा सवार बदमाशों ने पीटकर जख्मी कर दिया, साथ ही उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। जख्मी हालत में उन्हें सरकारी अस्पताल बुढलाडा में दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है लेकिन पुलिस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पूर्व विधायक ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने दफ्तर में बैठे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके वहां आ धमके और अंदर से कुंडी लगाकर उन्हें पीटने लगे। यही नहीं उनका मोबाइल तोड़ दिया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। आरोपियों ने धमकाया कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार दिया जाएगा और दो दिन में उनका आदमी 50 लाख रुपये लेकर जाएगा। 

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस वारदात के बाद इनोवा सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना के बाद डीएसपी बुढलाडा नवनीत कौर गिल, थाना बरेटा प्रभारी गुरदर्शन सिंह मान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद लोग पूर्व विधायक का हाल चाल जानने पहुंचे। जिला कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. मनोज मंजू बांसल, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रेम सिंह दौदड़ा, शैलर एसोसिएशन के रमेश कुमार टैनी के अलावा अन्य समर्थकों ने घटना के बाद रोष जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें