फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों ने 12 साल की बहन को बनाया गर्भवती

Mon, 04 May 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाईयों ने अपनी 12 साल की बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची 7 माह गर्भ से हो गई। सनसनीखेज वारदात हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में घटी। गांव में दो नाबालिग चचेरे भाईयों ने अपनी 12 साल की बहन से सामूहिक दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची सात माह गर्भ से हो गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, पीड़ित बच्ची को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसकी 12 वर्षीय बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर वह उसे क्षेत्र के एक डॉक्टर पर पास लेकर गए। जांच में पता चला कि उनकी बेटी सात-आठ माह के गर्भ से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह पूर्व भाईयों ने उसके साथ कई बार रेप किया

जब पैरेंट्स ने इस बारे में अपनी बेटी से पूछताछ की तो बच्ची ने अपने दो चचेरे भाईयों का नाम लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भाईयों ने करीब नौ माह पूर्व खेल-खेल में उसके साथ कई बार रेप किया।

मामले का पता चलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पीड़ित बच्ची व परिजनों के बयान लिए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें उसके साथ रेप की पुष्टि और करीब सात-आठ माह का गर्भ पाया गया।

फिलहाल बच्ची का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर बच्ची के चचेरे भाईयों पर सामूहिक दुष्कर्म, पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, एसएचओ, थाना बिलासपुर ने बताया कि क्षेत्र के गांव की 12 साल की बच्ची के साथ उसके दो चचेरे भाईयों ने खेल-खेल में रेप किया था। दोनों पर सामूहिक दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें