नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर एक ऑटो चालक ने रेप किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार देर रात 15 वर्षीय नाबालिग गुरु रविदास चौक के पास बेहोशी की हालत में मिली।
उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लड़की का आरोप है कि कैंट में एक ऑटो चालक ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की मां ने बताया कि उनका तलाक हो चुका है ओर उनके पति नूरमहल में रहते हैं। उनकी बेटी अपने पिता के घर से कुछ स्कूल दस्तावेज लेने गई थी।
घर आते समय एक ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। एसीपी कैंट तेजप्रीत सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है। रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।