फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवती को बहला कर ले गया नेपाली युवक

Sun, 10 Jan 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने नेपाली युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर किडनेप कर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हल्लोमाजरा की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 16 साल की लड़की 5 दिसंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता है।

लड़की के परिजनों का कहना है कि हल्लोमाजरा की जिस फैक्टरी में लड़की काम करती थी उसी फैक्टरी में काम करने वाले लड़के अरुण कुमार उनकी लड़की को बहका फुसलाकर ले गया है। आरोपी लड़का भी उसी दिन से ही लापता है।

आरोपी मूल रूप से नेपाल का है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को सुबह आखिरी बार 11 बजे लड़की घर पर देखी गई थी। उसके बाद कब वो घर से निकली, कहां गई कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी फोन कॉल डिटेल चेक की गई है तो उसमें अरुण के नंबर से कई बार फोन आए हैं। जिससे जाहिर होता है कि लड़का ही लड़की को ले गया है।

पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर लड़के और लड़की की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस लड़के की मोबाइल लोकेशन के जरिये उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें