फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से 8 माह तक रेप करता रहा, स्कूल जाने से रोका

Wed, 13 Apr 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
छात्रा ने डर के मारे किसी को नहीं बताया
विज्ञापन
एक बाप अपनी ही नाबालिग लड़की को 8 माह तक हवस का शिकार बनाता रहा। वह किसी से शिकायत न करे, इसलिए उसका स्कूल जाना बंद कराकर एक महीने तक घर में ही कैद रखा। स्कूल भेजा भी तो जान से मारने का डर दिखाकर। छात्रा ने डर के मारे किसी को नहीं बताया। तीन दिन पहले मायके में रह रही मां का फोन आया तो छात्रा का दर्द फूट पड़ा और मां को पूरी बात बताई। अब मां ने यहां पहुंचकर अपने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


कलानौर थाने के एक गांव की रहने वाली लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती है। घर में उसके पिता के अलावा दो छोटे भाई रहते हैं, जबकि उसकी मां काफी समय से मायके में रहती है। वह झगड़ा होने के कारण अपने मायके में चली गई थी। छात्रा ने कलानौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी मां के जाने के बाद उसका पिता उस पर बुरी नजर रखने लगा।

लगभग आठ महीने पहले उसका पिता शराब पीकर घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों छोटे भाई सो रहे थे। पिता ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी आए दिन शराब पीकर आता और अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता। उसके पिता ने उसे एक महीने तक स्कूल भी नहीं जाने दिया ताकि वह किसी से शिकायत न कर सके। घर के मोबाइल फोन पर तीन दिन पहले मां का फोन आया तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


अब पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा का मेडिकल करवाकर उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं। वहीं एसएचओ कलानौर राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपी बाप अभी फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें