फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरम के कातिलों का सुराग दो, 1 लाख लो

Mon, 10 Nov 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरम के कातिलों को पकड़ने में अब तक नाकाम रही मोहाली पुलिस ने अब लोगों से सहयोग मांगा है। इतना ही नहीं पुलिस ने तय किया है कि जो व्यक्ति मेहरम के कातिलों को पक ड़वाने में सहयोग करेगा, पुलिस उसे एक लाख रुपये ईनाम के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही उसका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी इंद्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस इस केस के खुलासे के लिए पूरी तरह जुटी हुई है। लेकिन, मामला काफी गंभीर है। ऐसे में छोटी सी जानकारी केस को हल करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ईनाम की जानकारी भी पुलिस ने राज्य के सभी जिलों के थानों में फ्लैश कर दी है। पुलिस को जानकारी देने के लिए मोबाइल और लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने शनिवार शाम तीन स्केच जारी किए थे।
विज्ञापन

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

यह स्केच उन बच्चों के बताए हुलिए के मुताबिक तैयार करवाए गए थे, जिन्होंने मेहरम को ले जाते हुए किडनैपर को देखा था। जिक्रयोग है कि 28 अक्तूबर को मेहरम का फेज-9 स्थित घर के बाहर से शाम साढ़े छह बजे अपहरण हो गया था।

उस समय वह पार्क में खेल रहा था। इसके बाद बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे के दादा व अन्य रिश्तेदारों को राउंडअप किया था, लेकिन इसके बाद पुलिस को बच्चे की तलाश में कोई सफलता नहीं मिली। दस दिन के बाद बच्चे का शव पुलिस को सेक्टर-69 के कूडे़दान के पास मिला था।

पुलिस को इन नंबरों पर दें सूचना
एसएसपी - 0172-227075-76
डीएसपी - 980313333
एसएचओ - 9815210001
विज्ञापन

हत्या के पीछे अंग तस्कर तो नहीं

फेज-9 के छह वर्षीय मेहरम की मौत के पीछे कहीं अंग तस्कर गिरोह तो नहीं। क्योंकि जिस हालात में बच्चे का शव मिला, उससे इस चीज को भी बल मिल रहा है। इस कारण पुलिस की टीम इस पहलू पर भी जांच कर रही है। ताकि आरोपियों को काबू किया जा सकें। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

जानकारी के  मुताबिक सेक्टर-69 के पास मेहरम का शव मिला था। शव का सिर और धड़ केमिकल से जला हुआ था। ऊपरी हिस्से में मात्र कंकाल ही रह गया था। सूत्रों के मुताबिक हो सकता है कि किसी अंग तस्कर गिरोह ने बच्चे को अगवा किया हो। इसके बाद किडनी आदि निकालकर पकड़े जाने के डर से केमिकल डालकर शव को जलाया हो। ताकि उसकी पहचान न हो सके।

ऐसे में पुलिस हर तथ्य को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने शव के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। इससे मौत का कारण और तरीके का पता चल सके। इसकी रिपोर्ट आने पर ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें