फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar : फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग, दो मंजिला इमारत की छत गिरी, एक ASI समेत 10 झुलसे

Fri, 09 Dec 2022 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दुकान मालिक जगदीप सिंह और उनका एक नौकर बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे में एएसआई दलजीत सिंह और दिलमोहन सिंह भी झुलस गए हैं। एक व्यक्ति के लापता होने की बात भी कही जा रही है। सभी को नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में गुरुवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां छेहरटा में जेएस फर्नीचर हाउस में अचानक आग लग गई। फर्नीचर हाउस में अचानक भड़की आग पर जब लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया तो दुकान के अंदर जोरदार धमाका हो गया और चारों तरफ तेजी से आग फैल गई। धमाके के साथ ही दो मंजिला फर्नीचर हाउस की छत धराशायी हो गई। फर्नीचर हाउस आम आदमी पार्टी के विधायक जसबीर सिंह के दफ्तर के बिल्कुल समीप है। इस हादसे में एक एएसआई समेत 10 लोगों के झुलसने की सूचना है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आधा दर्जन गाड़ियां दमकल की गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने में जुटी रहीं। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छेहरटा के जेएस फर्नीचर हाउस के मालिक जगदीप सिंह गुरुवार रात जल्दी दुकान बंद करके घर चले गए थे। लोगों ने देर शाम करीब सात बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो मालिक को जानकारी दी। जगदीप सिंह कर्मचारियों के साथ दुकान पर पहुंचे तो पाया कि आग चारों तरफ फैल चुकी है। उन्होंने दुकान के तीन शटरों में से एक शटर खोला तो आग की लपट दुकान से बाहर तक आ गई। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने दुकान का दूसरा शटर खोला तो अंदर एक जोरदार धमाका हो गया और दुकान की कांच की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। इस धमाके में फर्नीचर हाउस की दो मंजिला इमारत की छत्त भी गिर गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान के बाहर करीब 15 फुट दूर खड़े दो लोग भी चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


दुकान मालिक जगदीप सिंह और उनका एक नौकर बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे में एएसआई दलजीत सिंह और दिलमोहन सिंह भी झुलस गए हैं। एक व्यक्ति के लापता होने की बात भी कही जा रही है। सभी को नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें