फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ था कि वो लापता हो गई...

Sun, 30 Mar 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड माता गुजरी एन्क्लेव निवासी विवाहिता शुक्रवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है, वहीं महिला के पिता के बयानों के आधार पर पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग के चलते दामाद ने बेटी को घर से निकाल दिया है, जो प्रताड़ित होकर कहीं चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लापता महिला के पति तेजिंदर उर्फ विम्मी के अनुसार उसका पुनर्विवाह वर्ष 2012 में धूरी, संगरूर निवासी पूजा के साथ हुआ था। पति-पत्नी तलाकशुदा थे।

पहली पत्नी से उसे तीन माह का एक बेटा है, जो अपने दादा-दादी के साथ मोरिंडा में रहता है। वह पत्नी के साथ ओल्ड माता गुजरी एन्क्लेव में रहता है। वह खरड़ के एक टेलर के पास कढ़ाई का काम करता है।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह शुक्रवार शाम 7 बजे जब काम से घर वापस आया, तो घर पर ताला लगा था। पूछने पर पत्नी का कहीं पता नहीं चला। उसने पुलिस को सूचना दे दी।

दूसरी ओर 24 वर्षीय पूजा के पिता रामकुमार सिंगला ने आरोप लगाया है कि तेजिंदर खुद का कारोबार शुरू करने के लिए उनसे 3 लाख रुपये की मांग रहा था। वह यह राशि देने में असमर्थ था। इस कारण वह बेटी को प्रताड़ित करता था। उन्हें यकीन है कि तेजिंदर ने बेटी से मारपीट कर घरसे निकाल दिया है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी दीप सिंह ने बताया कि दंपति तलाकशुदा हैं। पूजा का पहला पति भी दहेज की मांग करता था। तेजिंदर के पहली पत्नी से अच्छे संबंध नहीं रहे। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी के दौरान पूजा की किताबों में लिखा पाया कि वह पति से परेशान रहती थी।

तेजिंदर ने भी माना कि चंडीगढ़ घूमने की मांग को लेकर पूजा ने दस दिन पूर्व उससे झगड़ा किया था। पूजा अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें