हल्लोमाजरा में एक विवाहिता को एक युवक पिछले कुछ दिनों से काफी तंग कर रहा है।
महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे धमकी दी है कि अगर वह उससे प्यार नहीं करेगी तो आरोपी उसकी बहन के चेहरे पर तेजाब फेंक देगा।
महिला का आरोप है कि दिवाली की रात को आरोपी युवक ने उसके घर के दरवाजे पर जमकर आतिशबाजी की और उस पर दबाव बनाया।
एक पटाखा महिला को भी लगा और चोटें भी आईं। पीड़िता ने सेक्टर-31 पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस आरोपी अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मंगलवार को जांच में तेजी लाने के लिए महिला के रिश्तेदार सेक्टर-31 थाने में पहुंचे। वहां उनकी पुलिस वालों से भी बहस हुई। महिला का कहना है कि आरोपी युवक उसका पीछा भी करता है और 24 अक्तूबर को भी आरोपी ने छेड़छाड़ की थी।
सेक्टर-31 थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।