फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर किया अंतिम संस्कार, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Thu, 09 Aug 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित न्यू हरि कृष्णा कालोनी इलाके में दहेज की मांग को लेकर दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने किसी को कुछ बताए बिना ही विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया और फरार हो गए। पड़ोसियों सूचना मिलने के बाद विवाहिता शिल्पी (20) के मायके वालों ने इसकी शिकायत थाना मोती नगर की पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला गोंडा स्थित गांव मजरती निवासी कृष्ण कुमार चौहान की शिकायत पर रामनिवास चौहान, धनीराम चौहान, इंद्रापरि, सावित्री उर्फ गुड़िया और प्रदीप कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बहन शिल्पी की शादी जुलाई 2017 को राम निवास चौहान के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज की मांग को लेकर तंग करना शुरु कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। 

कुछ समय पहले आरोपियों ने शिल्पी की मां से पचास हजार रुपये और एक भैंस की मांग की। उसके बाद आरोपियों ने उन्हें फोन नहीं किया। दो अगस्त को आरोपियों ने शिल्पी की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया और किसी को कुछ बताया नहीं। आरोपियों ने इस बारे में शिल्पी के परिजनों को भी नहीं बताया। पड़ोसियों ने शिल्पी के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी अभी भी फरार ही है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पता लगाया जाएगा कि आरोपियों ने उसकी हत्या कैसे की।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें