फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पहले लड़के की धुनाई, फिर दी छेड़छाड़ की शिकायत

Sun, 20 Mar 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ की पार्किंग में उस समय बवाल हो गया, जब जीप बैक करते हुए एक गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी में एक लड़का व लड़की बैठे हुए थे। हादसे के बाद गाड़ी सवार लड़के ने बिना कुछ पूछे जीप चालक की धुनाई कर दी। जबकि, जीप चालक कहता रहा कि वह उसकी गाड़ी ठीक करवा देगा। आखिर में जीप चालक हनी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने हनी की शिकायत पर गाड़ी चालक पुनीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। वहीं, शनिवार को गाड़ी चालक पुनीत व लड़की पुलिस चौकी में पहुंचे। साथ ही लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि जीप चालक हनी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। हनी ने बताया कि वह बीटेक कर रहा है और इंडस्ट्रियल एरिया में किसी काम से गया था। जैसे ही वह अपनी जीप बैक करने लगा तो उसकी कार गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी के आगे थोडे़ निशान पड़ गए।

इसके बाद वह जीप से उतरा और गाड़ी चालक के पास गया तो गाड़ी में एक लड़का व लड़की बैठे थे। उसने गाड़ी में बैठे लड़के से कहा कि उसकी गाड़ी का जितना नुकसान हुआ है वह ठीक करवा देगा। लेकिन, उसके बावजूद भी लड़के ने गाड़ी से उतर उसे पीटना शुरू कर दिया। जब वह पीटने से नहीं हटा तो उसने पुलिस कट्रोल रूम पर फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे गाड़ी चालक को को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन


हनी ने कहा कि थाने में पहुंचने के बाद उसने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। हनी ने आरोप लगाया कि अगर उसने लड़की से छेड़छाड़ की थी तो उसने घटनास्थल पर ही पुलिस को शिकायत क्यों नहीं दी। उसके बाद जब पुलिस चौकी में लेकर गई वहां भी कई घंटे तक लड़की मौजूद थी। उस दौरान भी उसने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को क्यों नहीं दी अगले दिन उसे कैसे याद आया कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी। चौकी इंचार्ज राम दर्शन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों तरफ से शिकायत आई हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें