फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : नौकरी जाने से आहत कर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास, लाइटर छीनकर बचाया गया 

Wed, 07 Apr 2021 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • ग्रुप डी कर्मचारी ने डीईओ दफ्तर की छत पर की खुद को जलाने की कोशिश 
  • नौ माह पहले नौकरी से निकाले जाने के कारण था आहत
विज्ञापन
चंडीगढ़ में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में डीईओ दफ्तर की छत पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा होते होते बच बच गया। सेक्टर 42 के स्कूल से नौकरी से निकाले गए ग्रुप डी कर्मचारी ने छत पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। एक लड़के ने उसे देख लिया और उससे लाइटर छिन लिया। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


ग्रुप डी यूनियन के प्रधान रंजीत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर वे डीईओ दफ्तर पहुंचे। तब तक कर्मचारी को बचा लिया गया था। इस कर्मचारी को 2011 में सरकारी स्कूल 53 में डीसी रेट पर ग्रुप में भर्ती किया गया था लेकिन 2015 में इसका तबादला सेक्टर 42 के सरकारी स्कूल में कर दिया और बिना बताए इसे ठेके पर रख लिया। जब तीन माह बाद तनख्वाह आई तो उसे पता चला कि उसे अब ठेके पर रख लिया गया है। इसको लेकर उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सांसद, प्रशासक सभी को पत्र लिखे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 

नौ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया, जिसके बाद से यह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को एक आदमी ने घर पर आकर बच्चों के सामने कर्ज के पैसे नहीं चुकाने पर अपशब्द बोले। इसके बाद से ग्रुप डी कर्मचारी बेहद आहत था। वे सेक्टर 19 के थाने में पुलिस को शिकायत देने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें