प्रॉपर्टी के लिए बहन को परिवार को मारने की कोशिश
प्रॉपर्टी के लालच में भाई इतना हैवान बन गया कि उसने अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ वो खौफनाक कांड कर दिया कि रूह कांप जाए। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। एक व्यक्ति ने अपनी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बहन और भांजी को पश्चिमी यमुना नहर में धक्का देकर मार डाला।
उसने अपने जीजा और भांजे को भी नहर में धक्का देने की कोशिश कि लेकिन दोनों ने मामा को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है। गोताखोर नहर में डूबी मां-बेटी की तलाश कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के माडल टाऊन में रहने वाले सुनील कुमार की बहन का परिवार यमुनानगर में रहता है। शनिवार रात घूमाने के बहाने वह परिवार को लेकर बाहर निकला।
इस दौरान उसने गांव पांजूपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में अपनी बहन विनोद कुमारी उर्फ मामचंदी व भांजी 28 वर्षीय नेहा को धक्का दे दिया। इतनी देर में वह जीजा जीवन लाल व भांजे राजन को भी धक्का देता, उन्होंने उसे पीट दिया।
आर्थिक स्थिति ठीक करने के बहाने अंजाम दी वारदात
प्रॉपर्टी के लिए बहन को परिवार को मारने की कोशिश
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पति जीवल लाल ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक हालत अभी ठीक नहीं चल रही है। उनके घर की रजिस्टरी चार साल से सुनील के पास ही है। इसलिए उसने प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की साजिश रची।
शनिवार शाम को सुनील घर पहुंचा। उसने बहन और जीजा को बताया कि वह एक साधू के यहां गया था और उनकी आर्थिक परेशानी के बारे में उनको बताया था। साधू ने कुछ दिया है जो नहर में प्रवाहित करना है। ऐसा करने से उनकी आर्थिक परेशानी खत्म हो जाएगी।
इसके बाद देर रात वह अपनी कार से बहन, जीजा, भांजी और भांजे को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे ले गया। वहां उसने तांत्रिक के कहे मुताबिक चारों को नहर की ओर मुंह करके बिल्कुल किनारे पर खड़ा कर दिया। फिर उसने बहन और भांजी को नहर में धक्का दे दिया।